फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Shop employee turns out to be the mastermind behind the robbery; four accused arrested.

Nuh News: दुकान का कर्मचारी निकला लूट का मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दयालपुर इलाके में पिस्टल दिखाकर 3.50 लाख रुपये लूट की गुत्थी को सुलझाया, आरोपियों से पूछताछ जारी
विज्ञापन

-दुकान के कर्मचारी की सूचना पर बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम, 15 हजार, बाइक व वारदात के समय पहने कपड़े बरामद
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के दयालपुर थाना पुलिस ने पिस्टल दिखाकर 3.50 लाख रुपये लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले का मास्टरमाइंड पीड़ित दुकानदार का ही कर्मचारी था। आरोप है कि उसने ही कैश ले जा रहे पीड़ित की लाइव लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी लूट में शामिल अन्य बदमाशों तक पहुंचाई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये कैश, ववारदात में इस्तेमाल एक बाइक और लूट के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने लूटपाट की गुत्थी को करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल के बाद सुलझाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेहरू विहार निवासी आजान उर्फ सुहैल (19), शहजाद उर्फ फाइटर (20) और मास्टर माइंड मोहित (23) के रूप पर हुई है। चौथा आरोपी 17 साल का नाबालिग है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 2 अगस्त को पीड़ित रवि सिंह जादौन अपने दुकान के कर्मचारी मोहित के साथ बाइक से जा रहे थे। उनके पास एक बैग में करीब 3.50 लाख रुपये कैश और दो मोबाइल फोन मौजूद थे। दोनों शेरपुर चौक के पास पहुंचे, इस बीच स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article