फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Member of Mewati gang arrested for stealing cash by cutting open ATMs.

Nuh News: एटीएम काटकर नकदी उड़ाने वाला मेवाती गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी दिल्ली और हरियाणा में एटीएम काटने के 14 मामलों में शामिल रहा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली व हरियाणा में एटीएम काटकर नकदी उड़ाने वाले मेवाती गिरोह के एक सदस्य जिला नूंह/मेवात, हरियाणा निवासी मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। वह अलग-अलग इलाकों में एटीएम काटने/चोरी करने के 14 मामलों में शामिल है। आरोपी दिल्ली और हरियाणा में दर्ज कई आपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी मुकदमे से बच रहा था, जिसमें उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। आरोपी अपनी आवाजाही और छिपने की जगहें बदलकर लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि इंस्पेक्टर गौतम मलिक के अनुसार आरोपी के बारे में 12 अगस्त को सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर गौतम मलिक और एसआई मनीष यादव की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए भिवाड़ी, राजस्थान में रिक्को चौक के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने की कोशिश की। हालाँकि, थोड़ी देर पीछा करने के बाद, सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया और पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed