फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Garbage collection has been halted for the past seven days; piles of trash have accumulated at various locations across the city.

Nuh News: पिछले सात दिनों से कूड़ा उठान बंद, शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- हड़ताल के वक्त सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन

बरसात में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। सरकार की ओर से लंबित मांगों का समाधान नहीं किए जाने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारियों ने हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अब कर्मचारी 12 से 15 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की लगातार सात दिनों से जारी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

शहर के चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां बंद होने से घरों से निकलने वाला कचरा भी जमा हो रहा है। बरसात के मौसम में कूड़ा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश चावरिया, बसंत कुमार और हेमंत खेरलिया ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करना, पैरोल व सीवरमैन कर्मचारियों को नियमित करना और रोहतक नगर निगम से हटाए गए 42 कर्मचारियों को दोबारा सेवा में लेना शामिल है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों रमेश कामरा, अशोक जैन उर्फ भोलू, चंद्रशेखर गुप्ता और राजू जैन ने प्रशासन से कर्मचारियों से बातचीत कर जल्द हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed