फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Mother also passes away two days after innocent child's death; tragedy devastates family.

Nuh News: मासूम की मौत के दो दिन बाद मां ने भी तोड़ा दम, हादसे ने उजाड़ा परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
गोद से सड़क पर गिरा था तीन माह का बच्चा, बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर की चपेट में आई मां
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह-होडल रोड पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसकी खुशियां छीन ली। मोटरसाइकिल पर पति के साथ जा रही मां की गोद से तीन माह का मासूम सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई मां ने भी मंगलवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पलवल जिले के रूपडाका गांव निवासी इम्तियाज रविवार को अपनी पत्नी नजमा और तीन माह के बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुर नंगली गांव जा रहे थे। नूंह-होडल रोड पर पेप्सी कंपनी के पास अचानक उनकी गोद से मासूम सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के दौरान पीछे से ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। चालक ने सड़क पर गिरे बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान बच्चे के सड़क पर गिरने से इम्तियाज ने अचानक मोटरसाइकिल रोक दी। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने पत्नी नजमा को अपनी चपेट में ले गया। हादसे में नजमा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे तत्काल शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार को नजमा ने भी दम तोड़ दिया। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि नजमा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed