सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Procession taken out with chants of Jai Mata Di

Nuh News: जय माता दी के जयकारों के साथ निकाली शोभा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। बुधवार सप्तम नवरात्र को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना को लेकर नगर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः पूजन के उपरांत युवाओं ने मां कालरात्रि की नगर परिक्रमा कराई। जहां-जहां से माता की शोभायात्रा निकली,वहीं माता के जयकारों से गली मोहल्ले गुंजायमान हो उठे।
Trending Videos


दोपहर बाद करीब चार बजे नगर के जटवाड़ा स्थित प्राचीन देवी भवन से निकल पालकी में सवार मां कालरात्रि का स्वरूप नगर के गली-मोहल्ले से होते हुए वापस मंदिरों पर पहुंची। इस दौरान महंत पुजारियों ने दर्शन करने वाले भक्तों को तिलक कर मेवा,हलवा व चने का प्रसाद आशीर्वाद स्वरूप दिया। माता कालरात्रि की शोभा यात्रा पुनः मंदिरों पर पहुंचने से पूर्व मां के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी लंबी लंबी लाइनें लग गईं। हाथों में देसी घी के दीपक व पूजन सामग्री लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं माता के दर्शनों के इंतजार में खड़ी रही। अंत में सभी श्रद्धालुओं को चने व देशी घी से बने हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राइडर बाइक और शहर पुलिस भी मौजूद रही। महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए महिला पुलिस की विशेष तैनाती की गई। संवाज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed