सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Queues formed in temples in Firozpur Jhirka on Durgashtami

Nuh News: दुर्गाष्टमी पर फिरोजपुर झिरका में मंदिरों में लगीं कतारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर फिरोजपुर झिरका में सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगने शुरू हो गई। भक्तों ने मां गौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई स्थानों पर कन्या पूजन कर छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गाष्टमी को श्रद्धा, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed