{"_id":"69727cbcf7cd6572c00127a7","slug":"rojka-meo-will-get-220-kv-sub-station-and-new-sub-division-nuh-news-c-25-1-mwt1001-109430-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: रोजका मेव को मिलेगा 220 केवी सब स्टेशन और नया सब डिवीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: रोजका मेव को मिलेगा 220 केवी सब स्टेशन और नया सब डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक आफताब अहमद ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग की बैठक, कहा- तीन महीने में पूरा होगा 12 साल पुराना सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। रोजका मेव में प्रस्तावित 220 केवी सब स्टेशन और नया बिजली सब डिवीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। यह दावा बृहस्पतिवार को नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि रोजका मेव में पिछले 12 वर्षों से लंबित 220 केवी सब स्टेशन के कार्य को लेकर अब उच्च स्तर पर सहमति बन गई है और तीन महीने के भीतर काम पूरा करने का आश्वासन मिला है।
विधायक आफताब अहमद ने यह जानकारी सोहना स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित बिजली विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन गौरव दहिया, एसडीओ मुकेश गौड, जेई सहित विभागीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि रोजका मेव, घासेड़ा, उजीना, इंडरी और सिलानी के सब स्टेशन फिलहाल करीब 50 किलोमीटर दूर पचगांव से बिजली आपूर्ति पर निर्भर हैं, जिसके चलते कई बार घंटों और कई-कई दिनों तक बिजली गुल रहती है। इस समस्या को लेकर उन्होंने एचवीपीएन के महानिदेशक जे. गणेशन (आईएएस) से चंडीगढ़ में बातचीत की, जहां से जल्द समाधान का भरोसा मिला है।
विधायक ने कहा कि रोजका मेव में नया सब डिवीजन खोलने को लेकर एसीएस श्यामल मिश्रा (आईएएस) से भी बात हो चुकी है और गर्मी के मौसम से पहले इस परियोजना के शुरू होने की उम्मीद है। बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे बिजली लोड को देखते हुए यह सब डिवीजन बेहद जरूरी है। विधायक आफताब अहमद ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि रोजका मेव में एचटी केबल बदली जाए और मस्जिद के पास नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। रिठोड़ा, खोड़ बसई और कंवर्सिका एग्रीकल्चर फीडर के जर्जर तार बदले जाएं। 33 केवी रोजका मेव सब स्टेशन में लगे तीनों पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए
साथ ही बड़का अलीमुद्दीन गांव में 33 केवी सब स्टेशन और दो नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए कहा । रिठोड़ा गांव में चुनाव से पहले लगाए गए ट्रांसफॉर्मर पर एलटी लाइन बिछाई जाए और 100 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। सभी ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों को अपग्रेड किया जाए ।इसके अलावा खोड़, खोड़ बसई, खेड़ा खलिलपुर, बड़वा, छापरा, माहवोन, नवाबगढ़, आटा, राउका और मानुवास गांवों में नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के निर्देश भी दिए गए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे और किसी तरह की देरी नहीं होने दी जाएगी।
ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनी
बैठक में ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों की बिजली समस्याएं खुलकर रखीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर समस्या का मौके पर जाकर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल चर्चा नहीं, बल्कि गांवों में बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील
विधायक आफताब अहमद ने ग्रामीणों और सरपंचों से सौर ऊर्जा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सोलर ऊर्जा का है, इससे कम लागत में बिजली, कम प्रदूषण और ऊर्जा पर निर्भरता में कमी आएगी।
Trending Videos