सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Seventh arrest made in Pakistani espionage and terror funding case

एक और पाकिस्तानी जासूस: लेन-देन में सक्रिय, कई बार गया पंजाब; हरियाणा से टेरर फंडिंग केस में सातवीं गिरफ्तारी

संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में एक और जासूस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पाकिस्तानी जासूसी और टेटर फंडिंग मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। 

Seventh arrest made in Pakistani espionage and terror funding case
पाकिस्तानी जासूसी मामले में सातवीं गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के मेवात क्षेत्र में चल रहे बड़े पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सातवीं गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तावडू उपमंडल के गांव भंगोह निवासी युवा वकील नयूब पुत्र जफरुद्दीन के रूप में हुई है। एसआईटी के एक अधिकारी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Trending Videos


पुलिस सूत्रों के अनुसार नयूब को तीन दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। लंबी पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बृहस्पतिवार को नूंह अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोप है कि नयूब इस मामले के मुख्य आरोपी और पहले गिरफ्तार युवा वकील रिजवान खरखड़ी निवासी का करीबी सहयोगी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गुरुग्राम कोर्ट में साथ प्रैक्टिस करते थे। नयूब रिजवान के साथ हवाला और टेरर फंडिंग के लेन-देन में सक्रिय था और पंजाब कई बार साथ गया था। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें पांच आरोपी पंजाब (जालंधर व अमृतसर) के हैं, जबकि दो मेवात के वकील हैं।

मेवात से इस साल पाक जासूसी के आरोप में यह चौथी गिरफ्तारी हुई है। गत मई 2025 में तावडू के गांव कांगरका से तारीफ को गिरफ्तार किया, इसके बाद नगीना क्षेत्र के गांव राजाका से अरमान, फिर खरखड़ी से वकील रिजवान टेरर फंडिंग व हवाला केस में गिरफ्तार किया गया तो अब भंगोह से वकील नयूब को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मेवात से एक के बाद एक इस तरह की गंभीर प्रकृति की गिरफ्तारियों से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े जासूसी और टेरर फंडिंग के इन मामलों ने मेवात को राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस का दावा है कि अभी जांच जारी है और रिमांड के दौरान कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

स्टार एक्स यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की
जानकारी के मुताबिक नयूब पुत्र जफरुद्दीन भी पेशे से एडवोकेट है। जिसने स्टार एक्स यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। बताया जा रहा है कि आरोपी नयूब एडवोकेट रिजवान के पास ही प्रैक्टिस करता था। जिससे वह हमेशा संपर्क में रहता था। एडवोकेट रिजवान ने ही पाकिस्तान से हवाला के जरिए लाखों रुपए प्राप्त किए और ये रकम पंजाब के अमृतसर-जालंधर क्षेत्र में जासूसी गतिविधियों के लिए वितरित की गई थी। 

नयूब के पिता के मुताबिक पुलिस ने उसे बीते रविवार को हिरासत में पूछताछ के लिए लिया था। लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार को गिरफ्तारी की सूचना बृहस्पतिवार को लगी जब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रही है।

तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान के मुताबिक आरोपी नैय्यूम से पूछताछ के बारे में यह पुष्टि हुई है कि वह आतंकी गतिविधियों में शामिल है। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिससे पूरे नेटवर्क को खंगाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed