{"_id":"69490ec97cde41ff970dd9ea","slug":"three-people-died-in-a-road-accident-on-the-nuh-hodal-road-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से बाइक को मारी जोरदार टक्कर, किशोर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से बाइक को मारी जोरदार टक्कर, किशोर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूंह-होडल रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
Trending Videos
टक्कर के बाद वाहन को छोड़ कर चालक फरार। मृतकों की पहचान गांव अडबर निवासी साकिप (15), आसीनी (लगभग 70-72 वर्ष) और निजरबी (45) के रूप में हुई है। तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन