{"_id":"6949502f3d0985f3fa009877","slug":"three-people-died-in-collision-between-bolero-and-bike-on-hodal-road-in-nuh-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह सड़क हादसा: अड़बर गांव के पास बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर सहित मां और दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह सड़क हादसा: अड़बर गांव के पास बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर सहित मां और दादी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार
नूंह-होडल रोड पर अड़बर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने ओवरटेक के दौरान मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर, उसकी मां और दादी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नूंह-होडल रोड पर अड़बर गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो ने एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर, उसकी मां और दादी सड़क पर दूर जा गिरे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
Trending Videos
मृतकों के परिजनों ने बताया कि सोमवार को गांव अड़बर निवासी साकिब (15 वर्ष) पुत्र इस्माईल मोटरसाइकिल पर अपनी मां निजरबी (45 वर्ष) और दादी आसीनी (72 वर्ष) को लेकर नूंह से गांव अड़बर लौट रहा था। जब वे नूंह-होडल रोड पर अड़बर गांव के पास न्यारा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी होडल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग टक्कर के बाद काफी दूर तक सड़क पर उछलते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और नूंह सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने भारी मन से अंतिम संस्कार किया।
नूंह सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बोलेरो के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।