सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Woman goes missing with two children husband suspects nephew in nuh

भांजे के प्यार में अंधी हुई मामी: सरकारी नौकरी वाले पति को छोड़कर भागी, घर से साथ ले गई दो अनमोल रत्न

संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पति के अनुसार 15 फरवरी 2026 को उसने पत्नी के पास से वह मोबाइल फोन छीन लिया था, जो भांजे ने उसे दिया था। इसके अगले दिन, 16 फरवरी 2026 को उसकी पत्नी अपने दो बच्चों-10 वर्षीय बेटे और एक माह की बेटी को साथ लेकर घर से अचानक गायब हो गई।

Woman goes missing with two children husband suspects nephew in nuh
दो बच्चों को लेकर भागी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के नूंह स्थित पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos

भांजा करता था मामी से फोन पर बहुत बात
पति ने अपनी पत्नी के सगे भांजे पर संदेह जताते हुए कहा है कि उसे पत्नी और बच्चों के बारे में जानकारी हो सकती है। शिकायत में पीड़ित, जो कि एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है, ने बताया कि उसका सगा भांजा अक्सर उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत करता था। कई बार उसने अपनी पत्नी को भांजे से बात करते हुए देखा था। इस पर उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर उनकी बातचीत जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने छीना मोबाइल, अगले दिन गायब हो गई पत्नी
पति के अनुसार 15 फरवरी 2026 को उसने पत्नी के पास से वह मोबाइल फोन छीन लिया था, जो भांजे ने उसे दिया था। इसके अगले दिन, 16 फरवरी 2026 को उसकी पत्नी अपने दो बच्चों-10 वर्षीय बेटे और एक माह की बेटी को साथ लेकर घर से अचानक गायब हो गई। पति ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और जान-पहचान में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

सुराग मिला पर नहीं मिली पत्नी
देर रात पत्नी ने किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन से भांजे को कॉल कर बताया कि वह गोवर्धन चौराहा, मथुरा में है। यह जानकारी भांजे की मां ने पीड़ित को दी और संबंधित नंबर भी साझा किया। पति मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां पत्नी और बच्चे नहीं मिले। संबंधित नंबर पर संपर्क करने पर एक रेहड़ी संचालक ने बताया कि महिला फोन पर बात करने के बाद वहां से चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लापता महिला व बच्चों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed