{"_id":"69a59745dc4134324d02ca8a","slug":"video-live-telecast-of-budget-in-bjp-office-in-nuh-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में बजट का लाइव प्रसारण: भाजपा कार्यालय में सुना भाषण, नेताओं ने बताया जनहितकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में बजट का लाइव प्रसारण: भाजपा कार्यालय में सुना भाषण, नेताओं ने बताया जनहितकारी
नूंह जिला नूंह में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर बजट का लाइव प्रसारण सुना गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश मानुवास, जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी तथा नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा, थान सिंह, गोपाल माथुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बजट को जनहितकारी और विकासोन्मुख बताते हुए इसकी सराहना की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि संतों की वाणी से सजे शब्दों और विकास के संकल्पों से भरे दृष्टिकोण के साथ मुख्यमंत्री ने अपना दूसरा बजट पेश किया। बजट भाषण की शुरुआत संत कबीर की वाणी से हुई और समापन संत रविदास के कथनों के साथ हुआ, जिसने सदन में सकारात्मक और समावेशी संदेश दिया। करीब तीन घंटे तक प्रस्तुत किए गए इस बजट में किसान, महिला, युवा, उद्यमी, बच्चे, बुजुर्ग, सरकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मियों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया।
भारतीय जनता पार्टी ने विजन 2047 को केंद्र में रखते हुए इस बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताया। महिलाओं और वृद्धजनों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के विजन को आधार बनाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और खेल क्षेत्रों में ठोस योजनाओं की घोषणा की गई। सरकार का दावा है कि यह बजट आमजन के सहयोग से तैयार किया गया है और हरियाणा के विकास की मजबूत नींव साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।