{"_id":"69a540b631a62bded8020b42","slug":"video-holi-festival-of-colours-gives-message-of-brotherhood-and-unity-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाई-चारा और एकता का संदेश देता है रंगों का पर्व होली, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-चारा और एकता का संदेश देता है रंगों का पर्व होली, VIDEO
रतसर कस्बा के बीका भगत पोखरा पर रविवार को आयोजित होली मिलन व सम्मान समारोह में लोकगायकों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। फगुआ गीतों पर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकगायिका रीतू राय ने मीरा के भजन से किया।
लोकगायक शिवशंकर शुभम ने देवी गीत ''''सब पर कृपा बा महारानी के, हम त बुलबुला पानी के'''' गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुर संग्राम विजेता वीरेंद्र भारती ने फगुआ गीत कइसे काटी फगुनवा सखी, निर्मोही सजनवा ना अइले, गाकर शमां बांधा। जिससे श्रोताओं पर होली का सुरूर चढ़ गया। लोकगायक गोपाल राय ने भी फगुआ गीत ''''होलिया में आ जा दिल ई दिवाना बा'''' सहित एक से बढ़कर एक होली गीत की प्रस्तुति दिया। नन्हा तबला वादक सुधांशु पाण्डेय ने भी खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश उन्नाव ममता सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि ज्ञान पीठिका स्कूल की निदेशक रीना सिंह को कार्यक्रम संयोजक अमित यादव द्वारा स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट देवानंद सिंह ने कार्यक्रम के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली रंगों का ऐसा पर्व है जो समाज में प्रेम भाई-चारा और एकता का संदेश देता है। आपसी सद्भाव समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम का संचालन देवानंद सिंह ने किया। उद्घोषक रविरंजन राय रहे। समारोह में अजीत यादव, रामबाबू यादव, पीयूष सिंह, निप्पू सिंह, अरविंद शर्मा, अक्षय लाल, शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।