सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowd surging to see Pawan Singh goes out of control; barricades broken, chairs smashed.

Ballia News: पवन सिंह को देखने उमड़ी भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग टूटी, कुर्सियां तोड़ीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crowd surging to see Pawan Singh goes out of control; barricades broken, chairs smashed.
नगरा क्षेत्र के निकासी गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत करते भो
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा-गड़वार मोड़ पर निकासी गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही युवाओं ने मंच के करीब पहुंचने के लिए वीआईपी दीर्घा की बैरिकेडिंग तोड़ दी। कुर्सियां तोड़ दीं। जिसके बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। घटना में छह लोगों के घायल होने की सूचना है।

कार्यक्रम में पवन सिंह, अभिनेता रविकिशन और कई भोजपुरी अभिनेत्रियों की प्रस्तुति थी। शाम से ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे। रात करीब 11 बजे जैसे ही पवन सिंह मंच पर पहुंचे, दर्शकों की भीड़ उत्साहित हो गई। पुलिस लगातार मंच से शांति बनाए रखने की अपील करती रही। लेकिन भीड़ पर इसका खास असर नहीं पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को पीछे हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बीच पवन सिंह और रविकिशन ने आधा घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शन किया और रवाना हो गए। इस दौरान इंदासों चौहान बस्ती निवासी संजीत कुमार (22)गंभीर रूप से घायल हो गया, लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। पांच अन्य को भी चोट आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उपद्रव के दौरान पंडाल में लगी करीब 150 कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आयोजकों ने घटना के लिए शरारती तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

उधर, कार्यक्रम में पहुंचे ढेंकवारी निवासी भोला राम की बाइक भी चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।

नगरा क्षेत्र के निकासी गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत करते भो

नगरा क्षेत्र के निकासी गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत करते भो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed