{"_id":"69a544109d5d2b4bdb01fb3a","slug":"video-flights-canceled-phones-out-for-three-days-dulhipur-youth-in-crisis-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फ्लाइटें कैंसिल, तीन दिन से फोन बंद…संकट में दुलहीपुर का युवा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइटें कैंसिल, तीन दिन से फोन बंद…संकट में दुलहीपुर का युवा; VIDEO
ईरान और इजरायल के बीच जंग के कारण दुलहीपुर निवासी कौकब (28) दुबई में फंस गया है। वहां से भारत आने वाली सभी फ्लाईट कैंसिल है। वहीं कौकब से पिछले तीन दिनों से बात नहीं हो पा रही है। इससे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पिता जमशेद हुसैन को अब भारत सरकार पर भरोसा है कि सरकार किसी तरह बेटे को निकालेगी।
दुलहीपुर निवासी जमशेद हुसैन के दो बेटे हैं। दोनों विदेश में रहते हैं। बड़ा बड़ा दुबई में एकाउंटेंट हैं जबकि छोटा बेटा इरान में रहकर पढ़ाई करता है। इरान और अमेरिका के बीच तनातनी के बाद छोटा बेटा बेलाल 10 दिन पहले वापस लौट आया। वहीं कौकब ने 27 को भारत की फ्लाईट पकड़ने की योजना बनाई। इस बीच जंग की शुरूआत हो गई और फ्लाई कैंसिल हो गई। रविवार को पिता जमशेद ने बताया कि बेटे ने 26 फरवरी को मैसेज किया कि फ्लाईट कैंसिल होने के कारण आना मुश्किल है। इसके बाद से लगातार कोशिश के बाद भी बेटे से बात नहीं हो पा रही है। उसकी कोई खबर भी नहीं मिल रही है। इससे परिवार में दुख का माहौल है। जमशेद ने कहा कि मैने बेटे को पहले ही आने का कहा था। बात मानकर छोटा बेटा इरान से 10 दिन पहले आ गया। काश बड़ा बेटा भी आ गया रहता तो चिंता नहीं रहती है। यह एहसास ही नहीं हुआ कि दुबई पर भी हमला होगा। जमशेद ने कहा कि उसे भारत सरकार पर यकीन है। दूतावास से लगातार संपर्क हो रहा है। उन्हें विश्वास है कि बेटे को सरकार दुबई से सुरक्षित वापस लाएगी। यही हाल असना गांव में कृष्णकांत उपाध्याय के घर का भी है। कृष्णकांत उपाध्याय दुबई के आबूधाबी में रहते हैं। अबू धाबी अमेरिकी बेस पर ईरान का लगातार हमला कर रहा है। वहीं कृष्णकांत की खबर परिवार वालों को नहीं मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।