सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police seized liquor worth Rs 1.68 crore hidden under poppy seeds and potatoes.

Chandauli News: प्लाज और आलू के नीचे छिपाकर रखी थी 1.68 करोड़ की शराब, पुलिस ने पकड़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Police seized liquor worth Rs 1.68 crore hidden under poppy seeds and potatoes.
अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में शराब के पेटियों के साथ पकड़ा गया तस्कर। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
Trending Videos

होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार करते हुए 1.68 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। सर्विलांस और स्वाट टीम ने अलीनगर थाना पुलिस के साथ मिलकर हाईवे पर सिंघीताली पुल के पास जांच के दौरान एक ट्रक से 9199.8 लीटर शराब जब्त की। शराब को छिपाने के लिए उसके ऊपर आलू और प्याज की बोरियां रखी गई थीं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
होली के चलते शराब की मांग बढ़ गई है। इसी के बीच तस्कर यूपी, पंजाब और एमपी से बिहार अवैध आपूर्ति में सक्रिय हैं। इसे देखते हुए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान अलीनगर थाना, स्वाट और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सिंघीताली पुल के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान राजस्थान नंबर का एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने के प्रयास पर चालक ने गति बढ़ा दी, लेकिन घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया। तलाशी में ट्रक के ऊपर आलू-प्याज की बोरियां मिलीं। बोरियां हटाने पर भीतर से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 9199.8 लीटर है।

पूछताछ में चालक की पहचान मल्लाराम निवासी ग्राम रानी गांव कल्ला, थाना सदर बाड़मेर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि होली तक अभियान जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed