सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drones are hovering, sounds of explosions are heard

Chandauli News: ड्रोन मंडरा रहे, धमाकों की आवाजें सुनाई दे रहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Drones are hovering, sounds of explosions are heard
विज्ञापन
धानापुर।
Trending Videos

ईरान, इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों में साफ दिखाई देने लगा है। संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियाती अलर्ट जारी कर दिया है। मोबाइल फोन पर लगातार मिल रहे सुरक्षा संदेशों से वहां रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ गई है।
रियाद में रह रहे मजीद ने बताया कि शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर एक अमेरिकी कैंप के पास विस्फोट की सूचना मिली है। हालांकि उन्होंने खुद को सुरक्षित बताया है। धानापुर के धराव निवासी सैफ खान, ओबैद, महताब और नौशाद ने दूरभाष पर बताया कि हालात को देखते हुए कई सेवाएं सीमित कर दी गई हैं। हमलों का मुख्य लक्ष्य कथित रूप से अमेरिकी ठिकाने बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद वे सुरक्षित हैं और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में रह रहे भारतीय युवकों ने बताया कि कंपनियों ने एहतियातन वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है, जबकि कुछ स्थानों पर काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रवासियों के अनुसार, लगातार ड्रोन दिखाई दे रहे हैं और धमाके की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे चिंता का माहौल है।
इस बीच दुबई सरकार ने आधिकारिक संदेश जारी कर नागरिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर, वीडियो या फोटो को साझा न करें। केवल रक्षा मंत्रालय, आंतरिक मंत्रालय और डब्ल्यूएएम न्यूज एजेंसी जैसी अधिकृत संस्थाओं द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed