सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowds gathered in the market on the eve of Holi

Chandauli News: होली पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी भीड़

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the market on the eve of Holi
पीडीडीयू नगर में पटाखों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
Trending Videos

चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन के अगले दिन मंगलवार को होली नहीं खेली गई। अब होली बुधवार को मनाई जाएगी। इस बदलाव का असर बाजारों में साफ दिखाई दिया। होली की पूर्व संध्या पर रंग, पिचकारी और कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
सूतक के कारण बड़े सामान की खरीदारी कम रही और मंदिरों के कपाट भी बंद रहे, फिर भी लोगों ने अतिरिक्त समय का लाभ उठाते हुए होली के सामान की जमकर खरीदारी की। पीडीडीयू नगर में सुभाष पार्क के समीप एक दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानें सजी रहीं। परमार कटरा, धर्मशाला रोड, गल्ला मंडी और जीटी रोड पर भी जगह-जगह रंगों की दुकानें लगीं। यहां पिचकारी, अबीर, गुलाल, मुखौटे और रंगों की खूब बिक्री हुई। अस्थायी दुकानों पर ‘हैप्पी होली’ प्रिंटेड टी-शर्ट, रंगीन दुपट्टे और किफायती पार्टी आउटफिट्स की श्रृंखला उपलब्ध रही। सुगंधित गुलाल, त्वचा के अनुकूल हर्बल रंग, होली पार्टी प्रॉप्स, रंगीन चश्मे, हेडबैंड और डीजे स्प्रे कलर भी ग्राहकों को आकर्षित करते रहे। त्रिशूल और हनुमान गदा आकार की पिचकारियां विशेष रूप से पसंद की गईं। दुकानदार मोहित कुमार, विकास और राकेश ने बताया कि इस बार छाता, सपेरा, हल, पलटा, त्रिशूल, हनुमान गदा, छड़ी, सांप, तांगा और हथौड़ा आकार की पिचकारियों की बिक्री अधिक रही। यही रौनक चंदौली, चकिया और सकलडीहा सहित अन्य बाजारों में भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed