{"_id":"69a540c0eafe62020e01dba7","slug":"video-kavi-sammelan-literature-is-basis-of-moral-and-cultural-development-of-society-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन...समाज के नैतिक और सांस्कृतिक विकास का आधार है साहित्य, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन...समाज के नैतिक और सांस्कृतिक विकास का आधार है साहित्य, VIDEO
देवश्री न्यास की तरफ से नगर स्थित डीसीएसकेपीजी. कॉलेज के सभागार में शनिवार की शाम दो दिवसीय अखिल भारतीय साहित्य कला संगम–2026 के प्रथम दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिंदी साहित्य के कवि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए ‘देव श्री साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि साहित्य समाज के नैतिक और सांस्कृतिक विकास का आधार है। कविता के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता, समरसता और सकारात्मक परिवर्तन की चेतना जागृत होती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को ज्ञान और सृजन की परंपरा को सुदृढ़ करने वाला बताया।कवि सम्मेलन में विभिन्न जनपदों से पधारे डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ. कलीम कैसर, राधेश्याम भारती, प्रमोद पंकज, डॉ. चेतना पांडेय, रामायण धर द्विवेदी आदि कवियों की रचना पर खूब ताली बजी। डीसीएसके पीजी. कॉलेज के प्राचार्य शर्वेश पांडेय ने सभी आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का माध्यम है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को सृजनात्मकता की ओर प्रेरित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।