सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employees staged a protest against the e-registry system.

Mau News: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest against the e-registry system.
मुहम्मदाबाद गोहना रजिस्ट्री कार्यालय पर नई व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करते लेखक और अन्य। सं
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना रजिस्ट्री कार्यालय पर ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नई ई-रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने से कार्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

कर्मचारियों और आम जनता, दोनों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था में तकनीकी खामियों के कारण कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराए बिना नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। उनकी मांग है कि व्यवस्था में सुधार होने तक इसे स्थगित किया जाए या फिर आवश्यक तकनीकी सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सब-रजिस्ट्रार प्रह्लाद प्रसाद सरोज को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में अनिल, हरि राम, जावेद कमाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed