सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seventy-six days of the academic session have passed, yet high-tension wires passing through the premises of council schools have not been removed.

Mau News: शिक्षा सत्र का 76 दिन बीता, नहीं हटाए जा सके परिषदीय विद्यालयों के परिसर से गुजरे हाईटेंशन तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Seventy-six days of the academic session have passed, yet high-tension wires passing through the premises of council schools have not been removed.
प्राथमिक विद्यालय बसारतपुर के भवन के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार।संवाद
विज्ञापन
शिक्षा सत्र शुरू होने के 73 से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के कैंपस से गुजरे हाईटेंशन तार अब तक नहीं हटाए जा सके हैं।

शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चिह्नित 108 विद्यालयों के परिसर से खंभे और तार हटाने के निर्देश गत वित्तीय वर्ष में दिए गए थे, लेकिन कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद 16 जून से विद्यालय भी खुल गए हैं। बिना सुरक्षा जाल के विद्यालय भवनों के ऊपर से गुजरे विद्युत तारों से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मानसून आने में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में बारिश के दौरान स्पार्किंग की आशंका से शिक्षक, बच्चे और अभिभावक दहशत में हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों का दावा है कि चिह्नित 90 प्रतिशत विद्यालयों के कैंपस से हाईटेंशन तार हटाए जा चुके हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी ने भी हाल ही में हुई जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में विद्यालयों के कैंपस से गुजरे विद्युत तार हटाने के निर्देश दिए हैं।
जिले के विभिन्न इलाकों में कई परिषदीय विद्यालयों की छत के ऊपर या परिसर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। कई विद्यालय परिसरों में ट्रांसफार्मर भी लगे हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
00000000000000
अमिला और सूरजपुर क्षेत्र में स्थिति गंभीर
अमिला क्षेत्र के बड़रांव ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बसारतपुर के भवन के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। इसी पोल पर नीचे 440 वोल्ट की केबल से भी आपूर्ति जारी है, जिससे बच्चे दहशत में हैं।
सूरजपुर क्षेत्र के कोरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के कैंपस से भी हाईटेंशन तार गुजर रहा है। ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

कोट--
विद्युत निगम की ओर से बताया गया है कि परिषदीय विद्यालयों के कैंपस से पोल और तार हटाने का कार्य चल रहा है और लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -महेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
--------
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यालय परिसरों से तार हटाए जाने की प्रक्रिया की सत्यापन जांच चल रही है। -अजीत तिवारी, जिला समन्वयक, निर्माण, बेसिक शिक्षा विभाग

प्राथमिक विद्यालय बसारतपुर के भवन के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार।संवाद

प्राथमिक विद्यालय बसारतपुर के भवन के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed