सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No parking system in eight markets and 10 civic bodies of Mau city, 14,908 challans this year

Mau News: मऊ शहर के आठ बाजारों और 10 निकायों में पार्किंग व्यवस्था नहीं, इस साल 14,908 चालान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
No parking system in eight markets and 10 civic bodies of Mau city, 14,908 challans this year
विज्ञापन
मऊ नगर पालिका क्षेत्र के आठ बाजारों और 10 नगर निकायों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़कों पर वाहन खड़े होने से मार्ग संकरा हो जाता है और जाम की स्थिति बनती है।

जाम से जूझने के बाद यदि वाहन सड़क किनारे खड़ा किया जाता है तो नो पार्किंग में चालान की कार्रवाई भी की जाती है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ शहर में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए सितंबर 2024 में ब्रह्मस्थान स्थित निजी बस स्टैंड को चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। करीब 15 माह पहले नगर पालिका ने सीएनडीएस को डीपीआर तैयार करने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन अब तक योजना आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

वहीं मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, कुर्थीजाफरपुर, वलीदपुर, कोपागंज, अदरी, घोसी, अमिला, दोहरीघाट और मधुबन नगर पंचायतों में भी पार्किंग निर्माण के लिए कोई ठोस पत्राचार नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों में भी लोग रोजाना जाम से जूझ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम का कारण बनने वाले वाहनों पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना है कि पार्किंग सुविधा विकसित होने के बाद ही सड़कों पर चालान की कार्रवाई प्रभावी होगी।
यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 से 17 जून तक नो पार्किंग में 14,908 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 21,595 रही थी। इनमें से करीब 70 प्रतिशत चालान मऊ शहर क्षेत्र में हुए हैं।
सबसे अधिक चालान आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, रोडवेज, भीटी, मिर्जाहादीपुरा और अली बिल्डिंग बाजार के सामने दर्ज किए गए हैं।
गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक स्थित कई शॉपिंग मॉल में पार्किंग सुविधा नहीं है। इसी तरह बैंकों के पास भी पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने से सदर बाजार, चौक, रौजा, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, रोडवेज, भीटी और मिर्जाहादीपुरा तिराहा समेत कई बाजारों में वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं।
0000000000000000000
कागजों पर अंडरग्राउंड पार्किंग, हकीकत में दुकानें
नगर में नगर पालिका की ओर से वर्षों से स्थाई पार्किंग की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। अस्थाई व्यवस्था के लिए जमीन चिन्हित होने के बावजूद अब तक ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।
करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले इस नगर में दर्जनों सुपरमार्केट, बड़े शोरूम और प्रतिष्ठान हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर पार्किंग सुविधा नहीं है। कई शॉपिंग मॉल कागजों में अंडरग्राउंड पार्किंग का दावा करते हैं, जबकि वास्तविकता में बेसमेंट का उपयोग दुकानों के रूप में किया जा रहा है।

000000000000000000000
एक नजर में

महीना चालान



जनवरी 6214

फरवरी 2899
मार्च 2131

अप्रैल 2185
मई 2406

17 जून तक 1204
वर्ष 2025 में 21,595

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed