{"_id":"6a32ed727c31672c5f04661d","slug":"scooter-carrying-youths-returning-from-a-water-park-crashes-into-a-tractor-trolley-parked-by-the-roadside-only-son-dies-one-injured-mau-news-c-295-1-mau1002-147230-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वाटर पार्क से लौट रहे युवकों की स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, इकलौते बेटे की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वाटर पार्क से लौट रहे युवकों की स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, इकलौते बेटे की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी चट्टी के पास बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। दुर्घटना में राज (22) की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त अमन मद्धेशिया (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों अपने 13 अन्य दोस्तों के साथ रतनपुरा स्थित वाटर पार्क में नहाने आए थे। लौटते समय दुर्घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पाकर घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास निवासी बुआ रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना के हाजीपुर निवासी उनके भाई का इकलौता बेटा राज, लाटघाट निवासी दोस्त अमन मद्धेशिया और उनकी बेटी रिषिका 13 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से रतनपुरा स्थित वाटर पार्क में नहाने बुधवार की सुबह निकले थे।
विज्ञापन
निकलते समय तीनों को डांट लगाई थी, बावजूद इसके वे नहीं माने और निकल गए। घर लौटते समय मेउड़ी चट्टी के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्कूटी टकरा गई। हेलमेट नहीं लगाने के कारण राज के सिर में गंभीर चोट लग गई और अधिक खून बहने लगा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष भगवान राम मौके पर पहुंचे और दोनों को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देख अमन को रेफर कर दिया गया।
राज की बुआ की बेटी अपने एक दोस्त अमृत गुप्ता के साथ दूसरी बाइक से अदरी तक पहुंच गई थी। अमन के मोबाइल से सूचना मिलने पर दोनों वहां पहुंचे। मौत की जानकारी होने पर साथ आए अन्य 12 युवक वहां से भाग गए।
राज के चाचा ईश्वर सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। वाहन सीज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दो माह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था राज
बुआ ने बताया कि राज माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। दो माह पहले प्रयागराज में राज सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ था। उसके स्वास्थ्य की कामना के लिए 15 दिन पहले घर में पूजा हुई थी। उसके बाद उनके पिता अखिलेश और मां दक्षिण भारत में दर्शन-पूजन के लिए निकल गए थे और अभी वहीं हैं, जो 23 जून को लौटने वाले थे।