{"_id":"69a5b7262c310f534a038624","slug":"video-cctv-of-palwal-police-arresting-two-youths-goes-viral-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: फिल्मी अंदाज में युवकों को पकड़ने गई पलवल पुलिस, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: फिल्मी अंदाज में युवकों को पकड़ने गई पलवल पुलिस, सीसीटीवी में कैद
नूंह। सोमवार को पुनहाना खंड़ के गांव बिछोर में उस वक्त दहशत फैल गई जब सादे कपड़ों में आए पलवल पुलिस के कुछ जवानों ने दो युवकों को पकड़ने की जद्दोजहद की। करीब दस मिनट तक सड़क पर फिल्मी अंदाज में चले इस घटनाक्रम में युवकों ने भी अपनी गाड़ी को तेजी से दौड़ाते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चल सकी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से बंदूक की गोलियां भी सड़क पर बिखर गई। यह सारी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव बिछोर निवासी एक युवक अपने साथी के साथ कार से घर लौट रहा था। तभी पीछे से आई बोलेरो गाड़ी ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया। बोलेरो से उतरे चार लोग हथियारों के साथ कार सवार युवकों को पकड़ने लगे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस एक युवक को छोड़कर चली गई, जबकि दूसरे को साथ ले गई।
वहीं इस मामले में बिछोर थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया है। जबकि पलवल पुलिस के एवीटी स्टाफ प्रभारी गौरव ने बताया कि उन्हें एनडीपीएस से जुड़े मामले में कार्रवाई की सूचना मिली है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि युवकों के पास कोई नशीला पदार्थ नहीं था और उनकी कार गांव में ही खड़ी है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।