{"_id":"69a562bbcd41708e3a0808fa","slug":"video-holi-songs-filled-with-romance-were-played-in-the-womens-sitting-holi-event-in-rudrapur-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन, श्रृंगार रस से भरी होली गीतों की धूम मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन, श्रृंगार रस से भरी होली गीतों की धूम मची
गायत्री जोशी
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:10 PM IST
तराई होली की रंगत में रंगने लगा है। नगर के मोहल्ले में महिलाओं की बैठकी होली की धूम मची हुई है। परंपरागत होली गीतों की फुहार बरस रही है। जिला मुख्यालय के न्यू डिवाइन सिटी में भंडारी निवास पर बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। महिलाओं की बैठकी होली के आयोजन में श्रृंगार रस से भरी होली गीतों की धूम मची रही। महिलाओं ने --सीता-राम को ब्याह जनकपुर जाना है, हो रही जय-जय कार जनकपुर जाना है। आज बिरज में होली रे रसिया, होली नहीं बरजोरी ये रसिया, घड़ा उठाई दे सर पर रख दे, डगर बताई दे पनघट की आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी। होली गीतों पर महिलाएं खूब थिरकीं। नगर के गंगापुर, प्रीत विहार सुमित तमाम इलाकों में महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन हुआ। पर्वतीय समाज के लोगों के घरों में जगह-जगह बैठकी होलियों का आयोजन किया जा रहा है। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर होल्यारों को खिलाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।