सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Human life is obtained by destiny: Guru Maa

नसीब से मिलता है मनुष्य का जीवन: गुरु मां

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Human life is obtained by destiny: Guru Maa
विज्ञापन
गदरपुर। ओम बापू मंदिर में बापू कल्याण दास महाराज की पुण्य स्मृति में चल रहे 39 वें महायज्ञ और संत सम्मेलन का समापन हो गया है।
Trending Videos

गुरु मां मिथलेश जी ने लोगों को प्रभु की भक्ति में मन लगाने का संदेश दिया। कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है। यह नसीब से मिलता है। इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। कहा कि मानव का प्रथम धर्म मानवता है। जिसमें उंच-नीच, भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं होता। संत सम्मेलन में मलोट पंजाब से आए भजन गायक विक्की लाडला के भजनों पर श्रदालुओं ने जमकर नृत्य किया। महिला संकीर्तन मंडल से जुड़ी महिलाओं के भजनों पर लोग झूम उठे। पीतांबर वस्त्रधारी महिला सेवादारों ने संगत का स्वागत किया। संत सम्मेलन का समापन नाम दान दीक्षा और विशाल भंडारे के साथ किया गया। संत सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर, मंदिर समिति के अध्यक्ष आशु गुंबर, वंशीधर गुंबर, सतीश बत्रा, सतीश दुआ, कृष्णलाल अनेजा, कृष्णा अनेजा, कविता दुआ आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed