सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Classes for the new semester began without results.

Udham Singh Nagar News: बिना परिणाम आए शुरू हुईं नए सेमेस्टर की कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Classes for the new semester began without results.
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के एसबीएस डिग्री कॉलेज में दो दिसंबर से 16 जनवरी तक बीए, बीकॉम और एमए और एमकॉम की प्रथम ,तृतीय व पंचम सेमेस्टर की विषम परीक्षाएं आयोजित की गईं थीं। इन परीक्षाओं का परिणाम मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही कॉलेज में 21 फरवरी से नए सत्र की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया है।
Trending Videos

एसबीएस डिग्री कॉलेज में करीब 8000 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभी हाल ही में आयोजित की गईं विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम अभी विवि प्रशासन ने घोषित नहीं किया है। इससे पूर्व ही कॉलेज ने नए सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया है। ऐसा सिर्फ रुद्रपुर में नहीं है बल्कि प्रदेश के कई डिग्री कॉलेजों में यह व्यवस्था की गई है। यह निर्णय उच्च शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित समय सीमा का पालन करने और सत्र को पटरी पर लाने के लिए लिया गया है। इसके चलते, जो छात्र पुराने सत्र के परिणामों का इंतज़ार कर रहे हैं, वे भी अब नई कक्षाओं में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह फैसला सत्र नियमितीकरण और सत्र की समय सीमा की देरी को कम करने और सत्र को समय पर पूरा करने के लिहाज से लिया गया है। प्रदेश में निजी कॉलेज और विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ने के बावजूद 2024-25 में छात्रों की संख्या में 50 हजार से अधिक की कमी दर्ज की गई है। परिणाम न आने से छात्रों में भले ही चिंता और परेशानी का माहौल है। लेकिन उन्हें नई कक्षाओं में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है,ताकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा हो सके। वहीं एसबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ए एन सिंह का कहना है कि इससे छात्रों को चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि इन परीक्षाओं में फेल नहीं किया जाता बल्कि किसी विषय में बैक आ जाती है छात्र छात्राएं उस बैक पेपर को उत्तीर्ण कर अपना साल बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब बैक परीक्षाएं अलग से आयोजित नहीं की जाएंगी बल्कि अब वि वि प्रशासन ने अगले सत्र की परीक्षाओं के साथ ही बैक परीक्षाओं के आयोजित कराने को निर्देशित किया है। इससे समय भी बचेगा और साथ ही विद्यार्थियों पर दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed