{"_id":"69ab36296ceec6550403bf31","slug":"elephants-trample-wheat-crop-in-jharkhand-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-140024-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: झारखंड़ी में हाथी ने गेहूं की फसल को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: झारखंड़ी में हाथी ने गेहूं की फसल को रौंदा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बरहैनी जंगल से सटे गांव झारखंडी में हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत है। बृहस्पतिवार देर रात हाथी ने एक खेत में घुसकर गेहूं की फसल रौंद दी। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी और कनस्तर बजा कर हाथी को खदेड़ा।
गांव झारखंडी निवासी किसान राजेंद्र सिंह बिष्ट के खेत में वृहस्पतिवार की देर रात एक हाथी घुस आया। हाथी ने गेहूं की आधा बीघा से अधिक फसल को नष्ट कर दिया। शुक्रवार सुबह किसान राजेंद्र सिंह बिष्ट और ग्रामीणों ने वन विभाग से बरहैनी जंगल सीमा की चमकीली तार से बाड़ कराने की मांग की है। इससे जंगली जानवरों को आबादी और खेतों की तरफ आने से रोका जा सके।
Trending Videos