{"_id":"69ab35f5166285e16b0673d4","slug":"recovery-will-be-made-from-contractors-who-are-negligent-in-the-work-of-drinking-water-scheme-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138072-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेयजल योजना के कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेयजल योजना के कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों से होगी वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अधिकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ इनका शुभारंभ और लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराएं। यह बात जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अजय भट्ट ने कही।
बैठक में अनुपस्थित होने पर उन्होंने शक्तिगढ़ के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से स्पष्टीकरण लेने और वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना के कार्याें में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई कर वसूली की जाए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सांसद ने काशीपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग के कराए जा रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम से इसकी समीक्षा के लिए कहा। साथ ही अब तक हुए कार्य की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो सड़कें खोदी गई हैं उन्हें प्राथमिकता से ठीक कराएं। मुख्य विकास अधिकारी को खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से इसे ठीक कराकर इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
सांसद ने आनंदखेड़ा, बेतखेड़ी, बुक्सौरा पेयजल योजना कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों ने पेयजल योजना के कार्यों में कोताही बरती है उनके खिलाफ न केवल कार्रवाई हो बल्कि वसूली भी की जाए। उन्होंने सभी नगर निकायों की पेयजल योजना की डीपीआर बनाने के निर्देश पेयजल निगम को दिए।
पेयजल के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नगर पंचायत कौशल्यापुरी पेयजल योजना की डीपीआर अमृत योजना के तहत बनाकर भेजी गई है, जबकि पांच अन्य निकाय भी योजना के तहत स्वीकृत है, जिनकी डीपीआर तैयार की जा रही है।
अमृत योजना 2.0 के तहत 30 करोड़ की नानकमत्ता पेयजल योजना स्वीकृत है। इसमें 45 प्रतिशत कार्य हो चुका है। इसी तरह 10 करोड़ की शक्तिगढ़ पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी, जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर सांसद ने सभी पेयजल संयोजन में मीटर लगाने के निर्देश देते हुए लोकार्पण कराने के लिए कहा। बैठक में विधायक शिव अरोरा व मेयर विकास शर्मा ने भी कई प्रस्ताव रखे।
यहां मेयर दीपक बाली, दायित्वधारी मुकेश कुमार, मंजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, चेयरमैन गदरपुर मनोज गुम्बर, दिशा के सदस्य सतीश चुघ, मनोज कुमार, राजेश कुमार, रेखा यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
ईएसआईसी अस्पताल में रिक्त पदों का भेजें प्रस्ताव
सांसद ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) चिकित्सालय की समीक्षा की। ईएसआईसी के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सालय 2.16 लाख कार्ड धारकों के लगभग आठ लाख लोगों को चिकित्सा सुविधाएं दे रहा है। अस्पताल में 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों के सापेक्ष मात्र तीन विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इसी तरह 75 नर्सिंग स्टॉफ तैनात है। सांसद ने डॉक्टरो, अन्य स्टॉफ व उपकरणों की आवश्यकता का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
रिंग रोड का निर्माण 95 प्रतिशत पूरा
बैठक में पीडी एनएचएआई ने बताया कि रिंग रोड का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत हो गया है। 20 मार्च के बाद ट्रायल के लिए खोला जाएगा। सांसद ने कहा कि अप्रैल प्रथम सप्ताह में वह स्वयं रिंग रोड का निरीक्षण करेंगे।
सांसद ने रेलवे अधिकारियों को छत्तरपुर अंडरपास का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले में छह गोशाला स्वीकृत हो गई है व डीपीआर शासन को भेज दी हैं। रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, सितारगंज के ड्रेनेज प्लान डीपीआर भी शासन को भेज दी गई है।
इन कामों की हुई समीक्षा
संजय वन में सौंदर्यीकरण, मनरेगा, एनआरएलएम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, रुद्रपुर सर्किट हाउस, मेडिकल कालेज, किच्छा एम्स, जिला चिकित्सालय, किच्छा बस अड्डा, अमृत योजना, अमृत सरोवर, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, पीएम पोषण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, सांसद निधि, पीएमजीएसवाई, पीएम उज्ज्वला योजना-3.0, किसान सम्मान निधि, जनमन योजना, आकांक्षी जनपद व ब्लांक, पंतनगर एयरपोर्ट आदि।
685 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक के लिए डीएम ने बनाई कमेटी
गूलरभोज। नगर पंचायत गूलरभोज क्षेत्र के गांवों की 685 एकड़ भूमि पर वर्षों से काबिज लोगों को मालिकाना हक दिलाने के मामले में डीएम ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने डीएम नितिन सिंह भदोरिया से वार्ता की। डीएम ने कमेटी को सर्वे कर वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है, ताकि शासन स्तर पर पट्टा वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। सांसद भट्ट ने कहा है कि गूलरभोज के लोगों की मांग को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।
Trending Videos