{"_id":"69abd7f6e41470f8830194f4","slug":"video-drainage-scheme-worth-rs-460-crore-approved-in-rudrapur-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: 460 करोड़ की ड्रेनेज योजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: 460 करोड़ की ड्रेनेज योजना को मिली मंजूरी
गायत्री जोशी
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:17 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में वर्षों से मानसून के दौरान जलभराव की मार झेल रहे रुद्रपुर को राहत मिलने वाली है। शासन ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम के कायाकल्प के लिए तैयार की गई 460 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इस योजना के धरातल पर उतरने की शुरुआत के रूप में 111 करोड़ रुपये की पहली किश्त जल्द ही जारी होने जा रही है। शासन के सचिव युगल किशोर पंत से दूरभाष पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद इस बड़ी उपलब्धि की पृष्ठभूमि साझा करते हुए मेयर विकास शर्मा ने बताया कि कार्यभार संभालने से पहले ड्रेनेज सिस्टम के लिए 300 करोड़ का एक पुराना प्रोजेक्ट फाइलों में दबा हुआ था। शहर की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से व्यक्तिगत स्तर पर कई मुलाकातें की और समस्या की गंभीरता से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने शहर का व्यापक सर्वे किया और स्थानीय पार्षदों के सुझावों को शामिल करते हुए एक व्यावहारिक और प्रभावी नया प्रस्ताव तैयार किया गया। गहन मंथन के बाद तैयार इस 460 करोड़ के मास्टर प्लान में पूरे शहर को चार अलग-अलग जोनों में बांटा गया है। योजना के प्रथम चरण के तहत जोन-1 (वार्ड संख्या 1 फुलसूंगा और वार्ड संख्या 16 बगवाड़ा क्षेत्र) के लिए 111 करोड़ रुपये की राशि जल्द जारी होने जा रही है। जिससे निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। पहले चरण की प्रगति के आधार पर आगामी चरणों के लिए शेष बजट जारी किया जाएगा। मेयर ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना रुद्रपुर के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।