{"_id":"69a9820e5ef9e366fa0204d7","slug":"rumors-of-iran-israel-war-in-nuh-rush-at-petrol-pumps-for-fuel-2026-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की किल्लत!: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच फैली अफवाह, पंपों पर उमड़ी भीड़; बोतल-डिब्बे लेकर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की किल्लत!: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच फैली अफवाह, पंपों पर उमड़ी भीड़; बोतल-डिब्बे लेकर पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुनहाना
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:53 PM IST
सार
स्थानीय निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि कुछ लोग यह बात फैला रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल पंपों पर तेल मिलना बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पंपों पर रोजाना की तरह पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल पंपों पर उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा के नूंह जिले में ईरान-इस्राइल युद्ध को लेकर पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने से इलाके में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लग गई। कई जगह लोग बोतल, कट्टी, पानी की केन और अपनी गाड़ियों के साथ पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े दिखाई दिए।
2 of 5
पेट्रोल लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह है। पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण तेल के दाम ऊपर-नीचे हो सकते हैं, लेकिन तेल खत्म होने जैसी कोई स्थिति नहीं है।
3 of 5
बोलतों में पेट्रोल लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे लोग
स्थानीय निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि कुछ लोग यह बात फैला रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल पंपों पर तेल मिलना बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पंपों पर रोजाना की तरह पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। नसीम के मुताबिक दुकानों से भी कई लोग ड्रम खरीदकर पेट्रोल भरवा रहे हैं और अपने साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंप संचालक अंसार
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे तेल की पूर्ति की जा रही
वहीं पंप संचालक अंसार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल दोनों पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। पंपों पर लगातार सप्लाई आ रही है और 24 घंटे तेल की पूर्ति की जा रही है। फिलहाल तेल के दो टैंकर भी आ चुके हैं, जिससे स्टॉक पर्याप्त है।
विज्ञापन
5 of 5
स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग अफवाह फैला रहे
उन्होंने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम भी फिलहाल पहले की तरह ही हैं। पेट्रोल करीब ₹95.91 और डीजल करीब ₹88.36 प्रति लीटर के आसपास मिल रहा है। अंसार ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि आगे तेल नहीं मिलेगा, लेकिन वास्तविकता यह है कि सभी पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखते हुए जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।