{"_id":"6a160272f85d33fdbf04bf86","slug":"old-clothes-collection-boxes-to-be-installed-at-10-delhi-metro-stations-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: 10 स्टेशनों पर होगा पुराने कपड़ों का संग्रह, कपड़ा अपशिष्ट को उपयोगी उत्पादों में बदलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: 10 स्टेशनों पर होगा पुराने कपड़ों का संग्रह, कपड़ा अपशिष्ट को उपयोगी उत्पादों में बदलने की तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
सार
इस योजना के तहत दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) राजधानी के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पुराने कपड़ों के कलेक्शन बॉक्स लगाएगा, जहां नागरिक अपने अनुपयोगी कपड़े जमा कर सकेंगे।
demo
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) राजधानी के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पुराने कपड़ों के कलेक्शन बॉक्स लगाएगा, जहां नागरिक अपने अनुपयोगी कपड़े जमा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छ और हरित दिल्ली का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि कपड़ा अपशिष्ट तेजी से बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं में शामिल है, जिसे वैज्ञानिक तरीके से रिसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग के जरिए उपयोगी उत्पादों में बदला जाएगा। इससे न केवल कचरे में कमी आएगी बल्कि सतत विकास को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पहल को दिल्ली मेट्रो लेडीज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के नाम से ब्रांड किया जाएगा। डीएमआरसी ने इसके लिए एक कंपनी से संपर्क किया है, जो रिसाइकल्ड उत्पादों के निर्माण में कार्यरत है। परियोजना के तहत कलेक्शन बॉक्स, ब्रांडिंग और एमओयू से जुड़ी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं।
Trending Videos
डीएमआरसी शाहदरा, मोहन एस्टेट, रोहिणी वेस्ट, लाजपत नगर, मालवीय नगर, मयूर विहार फेज-1, हौज खास, पंजाबी बाग वेस्ट, द्वारका और शालीमार बाग स्टेशन पर कलेक्शन बॉक्स लगाएगी। एकत्रित पुराने कपड़ों से बैग, दरी और अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार की जाएंगी।
इन उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए विशेष स्थान भी उपलब्ध कराया जाएगा। शेष कपड़ों को रिसाइक्लिंग इकाइयों में भेजकर यार्न, फाइबर और नॉन-वोवन फेल्ट जैसे उत्पादों में बदला जाएगा, जिससे अपशिष्ट को न्यूनतम किया जा सके।