सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   That day... when Havaldar Amar Singh became an angel, saved 13 lives with his wisdom

Delhi NCR News: वो दिन...जब हवलदार अमर सिंह बने फरिश्ता, सूझबूझ से बचाईं 13 जिंदगियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाबाश : बुराड़ी के दरोगा मार्केट की आठ दुकानों में लगी आग का मामला, साहसिक कार्य की हो रही सराहना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला के बुराड़ी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के हवलदार अमर सिंह ने अपनी सूझबूझ और साहस से 13 लोगों की जान बचाकर मिसाल पेश की। बुराड़ी के दरोगा मार्केट में लगी भीषण आग के दौरान उन्होंने अकेले ही जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने उनके साहसिक कार्य की जमकर सराहना की है।
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, घटना 17 मई की रात करीब 2:30 बजे की है। दरोगा मार्केट स्थित आठ दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैलने लगा। इसी इमारत की दूसरी मंजिल पर ट्यूशन पढ़ाने वाले रवि यादव (30) अपनी पत्नी सुप्रिया यादव (28) के साथ रहते थे। आग बढ़ने के कारण सीढ़ियों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और दंपती दूसरी मंजिल पर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गश्त कर रहे हवलदार अमर सिंह को सूचना मिली तो वे तुरंत वहां पहुंचे। हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने पास से गुजर रहे एक ट्रक को रुकवाया और उसकी छत का इस्तेमाल बचाव कार्य के लिए किया। अमर सिंह ट्रक पर चढ़े और बालकनी के रास्ते पहले रवि और फिर सुप्रिया को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद दोनों को अपने कंधों के सहारे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसी दौरान अमर सिंह को पता चला कि आग वाली इमारत से सटी एक बिल्डिंग में 11 दृष्टिबाधित छात्र मौजूद हैं। उन्होंने खतरे को भांपते हुए तुरंत हॉस्टल पहुंचकर सभी छात्रों को सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Trending Videos


बचाव अभियान के दौरान धुएं के कारण अमर सिंह को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्राथमिक उपचार के बाद अमर सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बचाए गए लोगों के परिवारों ने पुलिस और अमर सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed