सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   only opening schools is not responsibility of government

सरकार का काम केवल स्कूल खोलना नहीं, बल्कि सुविधाएं भी देना : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के लिए सीएम ने किया भूमि पूजन
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के लिए भूमि पूजन और अस्थायी भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह करावल नगर और पूरे उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है। लंबे समय से बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की कमी झेल रहे इलाके के बच्चों को अब अपने ही क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल स्कूल खोलना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना भी है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवर और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिली है। करावल नगर क्षेत्र में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा : शिक्षा मंत्री
इस दौरान शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वर्षों तक यहां के विद्यार्थियों को 4-5 किलोमीटर दूर तक पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था। नए केंद्रीय विद्यालय से प्रवेश का दबाव कम होगा और बच्चों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यमुनापार में विकास कार्यों को नई गति मिली है। यमुनापार विकास बोर्ड के पुनर्गठन के बाद करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed