फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opposition shied away from discussion on Lakshmi Yojana: Sood

लक्ष्मी योजना पर चर्चा से भागा विपक्ष: सूद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
साइकिल योजना के आरोपों को खारिज किया, खरीद प्रक्रिया को बताया पारदर्शी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली लक्ष्मी योजना पर विधानसभा में चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सदन से चले जाने को लेकर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो आप नेता महिलाओं को 2,500 रुपये देने की मांग करते थे, वही अब योजना लागू होने पर चर्चा से बच रहे हैं। सूद ने कहा कि सरकार पात्र महिलाओं तक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है और विपक्ष को जनकल्याणकारी योजनाओं पर सदन में चर्चा करनी चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को साइकिल देने की योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि 3,000 से अधिक बेटियों को साइकिल मिलने से आप बौखला गई है। आरोपों में कमीशन के अलग-अलग आंकड़े सामने आने को उन्होंने राजनीतिक हताशा बताया। सूद के मुताबिक साइकिलों की खरीद जेम पोर्टल के जरिए निर्धारित नियमों के तहत हुई और सबसे कम दर वाले पात्र एल-1 बोलीदाता का चयन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने डूसिब संशोधन विधेयक 2026 को झुग्गीवासियों के हित में अहम कदम बताया। कटऑफ तारीख 1 जनवरी 2006 से बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 करने और इन-सीटू पुनर्वास से पात्र लोगों को उसी स्थान या करीब 2.5 से 3 किलोमीटर के दायरे में बसाने का प्रावधान है। साथ ही फायर सर्विस, समयबद्ध सरकारी सेवाओं और बेड एंड ब्रेकफास्ट कानून से जुड़े विधेयकों को भी महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed