फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three, including a traffic inspector, suspended for negligence

Delhi NCR News: लापरवाही बरतने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित तीन निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
- 15 अगस्त के समारोह की सुरक्षा जायजा के लिए बुलाई थी जनरल गश्त
विज्ञापन

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त संदेश दिया है कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति कोई अनुराग नहीं है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मंगलवार व बुधवार की रात बुलाई गई जनरल गश्त के दौरान एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, उनके जेडो और एक सब डिवीजन इंचार्ज को निलंबित कर लाइन में भेज दिया।
दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि राजधानी के सभी 15 पुलिस जिलों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त गश्त करते हुए रात करीब 12.30 बजे जब आरटीआर फ्लाईओवर पहुंचें तो फ्लाईओवर से हवाई अड्डा जाने वाले लूप पर कई गाड़ियां खड़ी थीं। फ्लाईओवर पर गाड़ियों को खड़ा देखकर आयुक्त अनुराग कुमार नाराज हुए। उन्होंने यहां लापरवाही बरतने के आरोप में दिल्ली कैंट ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशील कुमार, उनके जेडो और वसंत विहार में थाने में तैनात सब डिवीजन इंचार्ज एसआई को निलंबित कर दिया। इससे पूर्व पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से यहां गाड़ी पार्क न करने के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

ड्यूटी का अतिरिक्त बोझ-
दिल्ली पुलिसकर्मियों का कहना है कि इस समय कई बड़े आयोजन चल रहे हैं। कांवड़ यात्रा चल रही है। संसद चल रही और 15 अगस्त को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में पुलिस स्टेशनों व ट्रैफिक सर्किलों में स्टाफ नहीं है। पुलिसकर्मी 20-20 घंटे ड्यूटी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed