{"_id":"6a85b23c286ede30bf0fc3a9","slug":"over-3200-bottles-of-illicit-liquor-seized-in-kusumpur-pahari-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151297-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कुसुमपुर पहाड़ी में 3,200 से अधिक अवैध शराब की बोतलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कुसुमपुर पहाड़ी में 3,200 से अधिक अवैध शराब की बोतलें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी में एक घर पर छापा मारकर 3,200 से अधिक अवैध शराब की बोतलें जब्त की हैं। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि 18-19 अगस्त की रात गुप्त सूचना पर वसंत विहार थाना क्षेत्र के कुसुमपुर पहाड़ी में पवन गुर्जर के घर छापा मारा गया, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
इसी दौरान इलाके में 28 वर्षीय एक युवक की आत्महत्या की घटना भी सामने आई। विकास नामक युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने पर हाउसकीपिंग की नौकरी खत्म होने के कारण वह तनाव में था। डीसीपी गोयल ने स्पष्ट किया कि दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हालात में हुईं। जांच के दौरान आत्महत्या और अवैध शराब बरामदगी के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो