फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Part of a dilapidated building collapses in Chandni Mahal; no casualties reported.

Delhi NCR News: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
-मलबा बिजली के तारों पर गिरा तो टूट गया एक बिजली का खंभा, मौके पर अफरा-तफरी मची
विज्ञापन

-खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बाद में मलबा हटाने का काम हुआ शुरू, जांच जारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में रविवार शाम एक पुरानी और जर्जर इमारत का हिस्सा गिर गया। मलबा बिजली के तारों पर जा गिरा। इस घटना के कारण एक बिजली का खंभा टूट गया और तार नीचे आ गिरे। हादसे में किसी के घायल होने या किसी हताहत की खबर नहीं है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। सूचना मिलते ही चांदनी महल थाने का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। जांच के दौरान पता चला कि यह हादसा कूचा चालान स्थित मकान नंबर 2027 में हुआ। यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी।

फिलहाल इमारत का ज्यादातर हिस्सा खाली था। ग्राउंड फ्लोर पर दो दुकानें इस इमारत में चल रही थीं। ऊपरी मंजिल की सीढ़ियों का एक बड़ा हिस्सा पहली मंजिल की सीढ़ियों पर गिर गया। इसके बाद मलबा पास के बिजली के तारों पर जा गिरा, जिससे खंभा टूट गया और तार नीचे आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम और बीएसईएस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में लोगों को वहां से हटाकर मलबा हटाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article