{"_id":"69f35283ffd8bdeda0058fd1","slug":"pgdav-college-wins-inter-college-cricket-tournament-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134459-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी कॉलेज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी कॉलेज की जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
-अंकित कुमार ने 55 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 डे नाइट इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी कॉलेज ने जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज को 93 रन से पराजित किया।
20 ओवर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजीडीएवी कॉलेज ने 5 विकेट के नुकसान पर 272 रन का स्कोर खड़ा किया। आर्यन शर्मा ने 131 रन की पारी खेली। अंकित कुमार ने भी 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाकिर हुसैन 16.1 ओवर में 179 रन पर ही ऑलआउट हो गई। लोकेश बेनिवाल ने 105 रन की पारी खेली। पीजीडीएवी से अंकित कुमार ने 5 विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में पीजीडीएवी ब्लू ने पीजीडीएवी को 91 रन से हराया
दूसरे लीग मुकाबले में पीजीडीएवी ब्लू ने पीजीडीएवी को 91 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजीडीएवी ब्लू ने 6 विकेट पर 240 रन बनाए। राहुल बाग ने 92 और लक्ष्य बंसल ने 78 रन की पारी खेली। पीजीडीएवी से प्रबाल सचदेव ने 57 रन देकर 4 विकेट लिए।
जवाब में पीजीडीएवी 9 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। लक्ष्य शर्मा ने 28 और विनय दुबे ने 25 रन बनाए। पीजीडीएवी ब्लू से ब्रायन झा ने तीन और दक्ष ने दो विकेट लिए।
Trending Videos