सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested a youth involved in several theft cases.

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने चोरी के कई मामलों में शामिल युवक को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी के कब्जे से 30 लाख रुपये का माल बरामद
Trending Videos

तलाशी के दौरान पुलिस ने 64,000 रुपये नकद, लॉकेट सहित पांच सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठियां, चार सोने के कड़े, 15 चांदी की पायलें और सोने-चांदी की कई अन्य वस्तुएं बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले में चोरी की कई वारदात में शामिल 34 वर्षीय युवक न्यू सीमापुरी का निवासी जहांगीर उर्फ भाकू उर्फ शाहिद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 30 लाख रुपये मूल्य का आभूषण और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी दिन में रेकी करके बंद घरों की पहचान करता था और रात में उसमें चोरी करता था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी निर्माणाधीन इमारतों और सुनसान रास्तों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि जीटीबी एन्क्लेव थाने में इस महीने की शुरुआत में घर में चोरी का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 64,000 रुपये नकद, लॉकेट सहित पांच सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठियां, चार सोने के कड़े, 15 चांदी की पायलें और सोने-चांदी की कई अन्य वस्तुएं बरामद कीं। जहांगीर पेशे से मजदूर है। आरोपी को पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।
वह चोरी के गहने रेहड़ी वालों और कबाड़ व्यापारी को बेचता था, जबकि नकदी का इस्तेमाल मादक पदार्थों की खरीद और अन्य गतिविधियों के लिए करता था। पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह 2011 से सीमापुरी, विवेक विहार और ज्योति नगर थानों में दर्ज कई मामलों में संलिप्त था। वह कई मामलों में फरार था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed