होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था। हादसे वाले दिन रविवार को दीपक के बेटे अनंत का जन्मदिन था। दीपक ने जन्मदिन मनाने के लिए हरियाणा के मानेसर में एक फॉर्म हाउस बुक किया था लेकिन ऐन मौके पर दीपक के छोटे भाई निशांक जैन की तबीयत खराब हो गई। इसकी वजह से पूरा परिवार मानेसर नहीं जा पाया। एक परिजन ने बिलखते हुए कहा कि यदि परिवार पार्टी में चला जाता तो शायद हादसे का शिकार नहीं होता। 4 मई यानी सोमवार को आंचल का जन्मदिन था। निशांक ने पत्नी के जन्मदिन की तैयारी की हुई थी लेकिन सब खत्म हो गया।
2 of 15
विलाप करते हुए दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजन
- फोटो : पीटीआई
दीपक के कजिन संजय जैन ने बताया कि करीब 40 साल पहले उसके अंकल परिवार के साथ बागपत के टीकरी से दिल्ली आए थे। सीलमपुर के गौतमपुरी में इन्होंने परचून की दुकान खोली। दीपक और निशांक को पढ़ाया।
3 of 15
विवेक विहार हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद जैन के साले संजय जैन
- फोटो : अमर उजाला
दीपक ने सीएस किया जबकि निशांक ने सीए कर लिया। दोनों की शादी हुई। दीपक की पत्नी सोनाली मल्टी नेशनल कंपनी में आईटी इंजीनियर है जबकि निशांक की पत्नी पंजाब एंड सिंध बैंक की आनंद विहार शाखा में मैनेजर थी। दोनों भाई एक साथ अपना काम करते थे।
4 of 15
निशांक जैन, पत्नी आंचल जैन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
29 अप्रैल को दीपक और निशांक की मौसी इंदू जैन की बेटी की शादी थी। शादी से आने के बाद निशांक की तबीयत खराब हो गई थी। इस बीच दीपक भी एक मई को बेटे अनंत का जन्मदिन मनाने के लिए मानेसर चला गया। उसने परिवार से 2 मई को मानेसर पहुंचने के लिए कहा था। रात को 12 बजे सबको मिलकर केक काटना था।
5 of 15
आंचल जैन और उनके डेढ़ वर्षीय बेटा आनु की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सामान भी सभी ने पैक कर लिया लेकिन निशांक की तबीयत खराब होने पर प्रोग्राम कैंसिल हो गया। परिवार के मानेसर नहीं जाने पर रात 12 बजे वीडियो काॅल कर अनंत के जन्मदिन का केक काटा गया था।