सब्सक्राइब करें

Delhi Fire: आवाजें खामोश... पूरा मकान जलकर स्याह, अग्निकांड से जिंदा बचे लोगों को मिला कभी न भूलने वाला दर्द

फिरदौस आलम, अमर उजाला, पूर्वी दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 04 May 2026 02:40 PM IST
सार

विवेक विहार में एसी फटने से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में आवाजें खामोश हो गई हैं। आग लगने से पूरा मकान स्याह हो गया है। कुर्सी, पलंग और अलमारी सब कुछ जल कर राख हो गए हैं। अग्निकांड से जिंदा बचे लोगों को कभी न भूलने वाला दर्द मिला है। 
 

विज्ञापन
Delhi Fire Voices Silenced in Massive Fire Four-Story Building in Vivek Vihar Triggered by Exploding AC Unit
आग के बाद रविवार शाम वहां रहने वाले लोंगो ने अपना सामान निकालना शुरू किया - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एसी फटने से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में जीवित बचे लोगों को कभी न भूलने वाला दर्द मिला है। जहां उन्होंने अपनों को खो दिया वहीं बेघर भी हो गए हैं। हादसे में बचे हुए परिवार इमारत की राख में अपना कीमती सामान तलाश रहे थे। उनका परिवार बिलखते हुए सड़क से जले हुए अपने आशियाना को निहारता नजर आया। 


रिश्तेदार रस्सियों के सहारे सामान को किसी तरह ऊपरी मंजिल से नीचे उतार रहे थे। नीचे मौजूद परिवार सामान उठा-उठाकर गाड़ियों में भर रहा था। सामान को गाड़ियों में रखते समय उनके चेहरे पर शिकस्त और उदासी झलक रही थी। किसी की आंखों में आंसू थे, तो कोई सिर पकड़ कर अपने घर को देखता रहा। 
Trending Videos
Delhi Fire Voices Silenced in Massive Fire Four-Story Building in Vivek Vihar Triggered by Exploding AC Unit
विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उसी दौरान कांपती सी आवाज सुनाई देती है। यह सामान हर्ष का है। इसे गाड़ी में रख दो। घर छोड़कर जा रहे ध्रुव ने बताया कि अब उन्हें यहां नहीं रहना है। इस घर ने उससे सब कुछ छीन लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Fire Voices Silenced in Massive Fire Four-Story Building in Vivek Vihar Triggered by Exploding AC Unit
विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग के बाद अंदर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
बाहर से घर, अंदर सिर्फ राख 
बी-ब्लॉक में जिस इमारत में आग लगी है, वह बाहर से घर नजर आ रहा है लेकिन इमारत के अंदर सिर्फ राख ही राखा है। इमारत की पहली मंजिल पर दीवार का मलबा बिखरा पड़ा हुआ है। पूरा मकान स्याह हो गया है। कुर्सी, पलंग और अलमारी सब कुछ जल कर राख हो गए हैं। सिर्फ उनका ढांचा बचा है। इसी राख में बचे हुए परिवार अपने कीमती सामान को ढूंढते हुए नजर आए।
 
Delhi Fire Voices Silenced in Massive Fire Four-Story Building in Vivek Vihar Triggered by Exploding AC Unit
इमारत के पीछे की तरफ लोहे का जाल लगा है। - फोटो : जी पॉल
सुनसान हुआ इलाका
सुबह तड़के जहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी, आसपास मौके पर दमकल और एंबुलेंस की गाड़ियां खड़ी थीं। वहीं, शाम के समय पूरा इलाका सुनसान हो गया। हादसे में बचे हुए परिवारों ने आग से बचे हुए सामानों की गठड़ी बना ली थी और गाड़ियों में भरकर घर छोड़कर जाते हुए नजर आए। मकान के पास से गुजरने वाले लोग भी बस इमारत को देख रहे थे और अफसोस करते रहे।
 
विज्ञापन
Delhi Fire Voices Silenced in Massive Fire Four-Story Building in Vivek Vihar Triggered by Exploding AC Unit
इसी इमारत में एसी फटने से लगी थी आग - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में एसी फटने से लगी आग, नौ की मौत
राष्ट्रीय राजधानी के बेहद पॉश विवेक विहार इलाके में चार मंजिला इमारत में भीषण आग से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के थे। आग का कारण एसी में विस्फोट को बताया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा रविवार तड़के 3:48 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीमों और दमकल की 14 गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed