{"_id":"69b3e084733831e2ca052757","slug":"pink-bus-tickets-still-valid-for-women-no-need-to-rush-for-pink-saheli-cards-dtc-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महिलाएं पिंक सहेली कार्ड के बिना भी कर सकती हैं बसों में मुफ्त यात्रा, डीटीसी ने दी बड़ी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महिलाएं पिंक सहेली कार्ड के बिना भी कर सकती हैं बसों में मुफ्त यात्रा, डीटीसी ने दी बड़ी जानकारी
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के बिना भी दिल्ली की महिलाएं डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं 'पिंक कार्ड' प्राप्त होने तक मौजूदा पिंक पेपर टिकट का उपयोग करके दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में यात्रा जारी रख सकती हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
सरकारी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए शुरू की गई सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने का काम तेजी से जारी है। अब तक करीब 70 हजार महिलाओं के पिंक स्मार्ट कार्ड बनाए जा चुके हैं और प्रतिदिन लगभग 10 हजार नए कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि इसी गति से काम जारी रहा तो अगले तीन महीने के भीतर राजधानी की सभी पात्र महिलाओं तक यह कार्ड पहुंच जाएगा। वहीं, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने एक बयान जारी कर दिल्ली की महिलाओं से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लेने के लिए चिंता या जल्दबाजी न करने का आग्रह किया है।
Trending Videos
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने शहर भर में 50 केंद्रों पर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने की व्यवस्था की है। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन करीब 200 कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कई इलाकों में महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण केंद्रों पर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। खासकर शनिवार और रविवार को अवकाश के दिनों में कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं की भीड़ ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि यदि हर महीने लगभग तीन लाख कार्ड बनाए जाते हैं तो ढाई से तीन महीने के भीतर अधिकांश पात्र महिलाओं को यह कार्ड मिल सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लगातार तेज किया जा रहा है।
पिंक पेपर टिकट पहले की तरह मान्य रहेगा
डीटीसी ने महिलाओं से अपील की है कि वे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जल्दबाजी न करें। निगम के अनुसार जब तक सभी पात्र महिलाओं को स्मार्ट कार्ड जारी नहीं कर दिए जाते, तब तक बसों में मिलने वाला पिंक पेपर टिकट पहले की तरह मान्य रहेगा। महिलाएं उस टिकट के माध्यम से मुफ्त यात्रा जारी रख सकती हैं। डीटीसी के अनुसार पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पूरी तरह निशुल्क जारी किया जा रहा है। कार्ड बनवाने के लिए महिला का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है और उसके पास दिल्ली का आधार कार्ड होना चाहिए। कार्ड मिलने के बाद पहली बार बस में यात्रा करते समय कंडक्टर द्वारा इसे टॉप-अप किया जाएगा, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मुफ्त बस यात्रा सुविधा देने की प्रक्रिया दो मार्च से शुरू हो गई है। इसके तहत पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कार्ड को बनवाने के लिए केंद्र स्थापित किए हैं, जहां आवेदक ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। परिवहन विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक यह सुविधा आसानी से पहुंच सके। दिल्ली परिवहन निगम की ओर से शुरू की जा रही यह व्यवस्था डिजिटल सिस्टम पर आधारित होगी। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल पहचान पत्र की तरह काम करेगा, जिसमें धारक का नाम, फोटो, क्यूआर कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज होंगे। बस में यात्रा के दौरान कार्ड को मशीन पर टैप या स्कैन करना होगा, इससे यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज होगा।