{"_id":"6a7b21f163e38be365041bbd","slug":"police-arrested-three-individuals-and-seized-13-bundles-of-banned-chinese-manjha-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150226-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 13 बंडलों समेत तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 13 बंडलों समेत तीन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य जिला पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। चांदनी महल, प्रसाद नगर और पटेल नगर थाना क्षेत्रों में तीन मामले दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद अखलाक (58) चांदनी महल निवासी, डाल चंद (58) प्रसाद नगर निवासी और मोहम्मद अरमान (21) पटेल नगर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से प्रतिबंधित मांझे के 13 बंडल और पांच रील बरामद किया है। चांदनी महल क्षेत्र से सबसे अधिक बंडल जब्त किए गए, जबकि प्रसाद नगर और पटेल नगर से एक रील और चार चकरी बरामद हुईं। पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित मांझा लोगों और पक्षियों के लिए खतरनाक है। इसी को देखते हुए जिले भर में निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।