{"_id":"6a7b1ddf6e20b739d4076fc3","slug":"awareness-program-on-world-lion-day-at-delhi-zoo-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150144-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली चिड़ियाघर में विश्व शेर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली चिड़ियाघर में विश्व शेर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने बनाए शेर के मुखौटे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में विश्व शेर दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता व शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य लोगों व बच्चों को शेरों के संरक्षण, उनके पर्यावरणीय महत्व व वन्यजीव सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
चिड़ियाघर के एग्जिट गेट पर सुबह 11.30 से शाम 4.30 बजे तक डूडल एक्टिविटी व जन जागरूकता वार्ता आयोजित की गई। स्वयंसेवकों ने शेरों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। स्कूली बच्चों के लिए एजुकेशन सेंटर में शेर का मुखौटा बनाने की गतिविधि हुई, जिसमें कैथल (हरियाणा) के अल्टीमेट कराटे अकादमी के 20 छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद शेरों के व्यवहार, आवास व संरक्षण पर क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों व अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
शेरों के बाड़े के पास कीपर्स टॉक हुआ, जिसमें कीपर्स ने शेरों के खान-पान, देखभाल व प्रबंधन के बारे में बताया। चिड़ियाघर में वर्तमान में छह वयस्क शेर हैं।