{"_id":"6a7b1eeac812432f3a076ee6","slug":"police-located-a-mongolian-national-who-had-come-to-india-for-medical-treatment-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150209-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इलाज के लिए भारत आए मंगोलियाई नागरिक को पुलिस ने ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इलाज के लिए भारत आए मंगोलियाई नागरिक को पुलिस ने ढूंढा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने इलाज के लिए भारत आए 43 वर्षीय मंगोलियाई नागरिक को अगले दिन सुरक्षित तलाश लिया। वह टहलने के दौरान रास्ता भटक कर लापता हो गए थे।
पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि बयाम्बा सुरेन नौ अगस्त को सुबह करीब 11 बजे टहलने निकले थे। वह वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने रात में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीमों ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सुरेन की जानकारी जिपनेट पर अपलोड की गई और दिल्ली भर में वायरलेस संदेश प्रसारित किए गए। मामले में मंगोलियाई दूतावास से भी समन्वय किया गया। उन्हें 10 अगस्त को कीर्ति नगर इलाके से सुरक्षित ढूंढा गया। बाद में उन्हें उनकी पत्नी से मिला दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। ब्यूरो