{"_id":"6a7b1fdae88fdea7340efdbc","slug":"dpl-purani-delhi-6-defeated-outer-delhi-warriors-by-seven-wickets-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150165-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएल: पुरानी दिल्ली छह ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएल: पुरानी दिल्ली छह ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 में पुरानी दिल्ली छह ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 165 रन बनाए। प्रियांश आर्य ने 19 गेंदों में 46 रन बनाए। नौवें ओवर में 95 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद अक्षय सैनी ने 40 गेंद में 49 रन और शिवम शर्मा ने 23 गेंद में 22 रन बनाए। दोनों की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 55 रन जोड़कर पारी को 165 तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली छह की शुरुआत खराब रही और टीम ने नौ रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद अनुज रावत ने आक्रामक अंदाज में सिर्फ 38 गेंदों पर 92 रन बनाए। रावत के आउट होने के बाद आर्यन गौर ने 40 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पुरानी दिल्ली छह ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। रावत की तूफानी पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट रही। संवाद