{"_id":"6a7b1dabcb16cf37000e1b6c","slug":"young-children-at-the-corporations-pratibha-vidyalayas-bal-vatika-will-learn-through-play-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150191-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: निगम की प्रतिभा विद्यालय के बाल वाटिका में खेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: निगम की प्रतिभा विद्यालय के बाल वाटिका में खेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के सीखने को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने की दिशा में पहल की है। महापौर प्रवेश वाही ने मंगलवार को प्रशांत विहार बी-ब्लॉक स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय में बाल वाटिका का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने रोहिणी सेक्टर-9 में एरोबिन का भी लोकार्पण किया।
बाल वाटिका को अत्याधुनिक दृश्य-श्रव्य संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। इसमें स्मार्ट टीवी और विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौनों की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य छोटे बच्चों को खेल-खेल में सीखने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि निगम विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
महापौर ने रोहिणी सेक्टर-9 में एरोबिन का भी उद्घाटन किया। यह सुविधा संपूर्णा एनजीओ के सहयोग से स्थापित की गई है। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा शोभा विजेंदर भी मौजूद थी।