सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police reprimanded for delay in investigation in the case of former MLA Naresh Baliyan

Delhi NCR News: पूर्व विधायक नरेश बालियान के मामले में जांच में देरी पर पुलिस को फटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बालियान के मकोका मामले में जांच में हो रही देरी पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने टिप्पणी की, 2024 से वह जेल में हैं। अब 2026 हो गया है। अदालत ने पुलिस को जांच तेज करने और 30 मार्च तक पूरक चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया। नरेश बालियान, जो उत्तम नगर के पूर्व विधायक हैं, को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि वे यूके स्थित गैंगस्टर कपिल सांगवान (उर्फ नंदू) के संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बलियान ने एक्सटॉर्शन और जमीन से जुड़े मामलों में इस गिरोह की मदद की थी। मकोका के तहत दर्ज इस मामले में उन्हें अब तक कई बार जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी इतने लंबे समय से जेल में होने के बावजूद जांच की रफ्तार बहुत धीमी है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed