{"_id":"6a85ecfffc960b7c980cdcd2","slug":"posing-as-delivery-boys-they-entered-a-businessmans-house-and-looted-75-lakh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-151414-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डिलीवरी बॉय बनकर कारोबारी के घर में घुसे, 75 लाख लूटकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डिलीवरी बॉय बनकर कारोबारी के घर में घुसे, 75 लाख लूटकर ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी की पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी जिले के अशोक विहार फेज-1 में बुधवार को दिनदहाड़े चार बदमाशों ने डिलीवरी बॉय बनकर कारोबारी के घर में प्रवेश किया और उनकी पत्नी मीरा को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर करीब 75 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अशोक विहार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना ए-ब्लॉक स्थित मकान में हुई। कारोबारी मनोज कुमार की वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है। वह बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे रोजाना की तरह फैक्टरी के लिए घर से निकल गए थे। उनकी दोनों बेटियां भी करीब 11:30 बजे चावड़ी बाजार स्थित दुकान के लिए चली गईं। घर में उनकी पत्नी मीरा अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक दरवाजे पर पहुंचे। एक ने खुद को डिलीवरी बॉय बताया। दरवाजा खुलते ही दोनों आरोपी जबरन घर में घुस गए और मीरा को चाकू दिखाकर काबू में कर लिया।
कुछ देर बाद दो अन्य साथी भी घर में पहुंच गए। आरोपियों ने मीरा के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद घर में रखी नकदी और जेवरात की जानकारी लेकर तलाशी शुरू कर दी। परिवार के अनुसार, बदमाश करीब 75 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट कर फरार हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले बदमाशों ने परिवार की दिनचर्या की रेकी की थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।